बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के लिए जाने जाते है। करीब 200 से अधिक फिल्मों में अपना जादू दिखने के साथ टीवी में भी शो होस्ट करते है। साल 2000 से अमिताभ गेमिंग शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते आ रहे है।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ देश के चचित शो में से एक है। ऐसे में अब इसी शो को लेकर एक अपडेट आ रही है। शो का 15वां सीजन आने वाला है। ऐसे में ये शो कुछ बदलाव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगा। शो का नया प्रोमो मेकर्स द्वारा जारी किया गया है।
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो किया जारी
शो मनोरंजन केअलावा लोगों का ज्ञान भी बढ़ाता है। इस शो में लोग अपने ज्ञान की वजह से करोड़पति भी बनते है। शो को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह बना रहता है।
ऐसे में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन देश मेंहो रहे बदलाव के बाए में बताते हुए ये खुलासा करते है की शो का १५वा सीजन भी नए रूप में लौटेगा।
प्रोमो में बदलाव की बात
शो के प्रोमो की शुरुआत अमिताभ से होती है। अभिनेता कहते है देश ने परिवर्तन को अपनाया है। जो विकास को बढ़ावा दे रहा है। बदलाव जिसनें मानसिकता बदल दी। जो नई आकांक्षाओं को प्रेरित कर रहा है।
भारत में सब कुछ बदल रहा है। ऐसे में भारत का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति भी लागु करता है। इस प्रोमो में देश में हो रहे बदलाव दिखाए जा रहे है। जिसको अमिताभ अपनी आवाज़ में नरेट कर रहे है।
लोगों के बीच बढ़ी उत्सुकता
ये प्रोमो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने जारी किया है। इसमें बदलाव की बात की जा रही है। वीडियो को देख दर्शक काफी उत्साहित है। शो का 15वां सीजन एक नए अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन करेगा। शो के रजिस्ट्रेशन की और शो के प्रीमियर की डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन मेकर्स ने प्रोमो जारी करके लोगों के बीच शो के लिए उत्सुकता और बढ़ा दी है।
दर्शकों के दिलों में छाया शो
साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पती’ टीवी पर पहली बार आया था। तब से लेकर आज तक ये शो दर्शकों के दिलों में छा गया। एक सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किए है। तीसरा सीजन किंग खान शाहरुख़ के द्वारा होस्ट किया गया था। शो और अमिताभ को होस्ट के रूप में दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।