Big News : फिर सामने आई लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर, एंबुलेंस कांवड़ मेले में, महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

फिर सामने आई लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर, एंबुलेंस कांवड़ मेले में, महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

Yogita Bisht
2 Min Read
amubulance

प्रदेश में आए दिन लचर स्वास्थ्य वयस्थाओं की तस्वीरें सामने आती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक से सामने आई है। यहां यमकेश्वर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था प्रणाली के कारण गर्भवती ने बच्चे को रास्ते पर ही जन्म दे दिया।

एंबुलेंस नहीं आई, महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। यहां पर प्रशासन ने सभी एंबुलेंस की ड्यूटी कांवड़ मेले में लगा रखी है।

जिस कारण गर्भवती को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई। एंबुलेंस मिलने में देरी के कारण एक गर्भवती की जान पर बन आई। गर्भवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे को जन्म दे दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में नहीं मिली सुविधा

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह यमकेश्वर ब्लॉक के बुरगांव ठांगर गांव निवासी रेशमा को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर ले जाया गया। लेकिन यहां सुविधा ना होने के कारण डॉक्टरों ने उसे ऋषिकेश रेफर कर दिया।

लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एंबुलेंस नहीं थी। जिसके बाद परिजनों ने 108 को कॉल की लेकिन तब भी उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल पाई। जिसके बाद निजी वाहन की व्यवस्था कर परिजन महिला को लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।

लेकिन ऋषिकेश पहुंचने से पहले फल्दाकोट के पास उन्हें एबुलेंस मिली। जिसके बाद रेशमा को एबुलेंस में शिफ्ट किया गया। लेकिन ऋषिकेश पहुंचने से पहले ही खैरखाल के पास महिला ने एंबुलेंस में ही नवजात को जन्म दे दिया।

सभी एंबुलेंस की ड्यूटी लगी कांवड़ मेले में

इन दिनों कांवड़ मेला चल रहा है। प्रशासन ने सभी एंबुलेंस की ड्यूटी कांवड़ मेले में लगा दी है। इस बात का खामियाजाआम लोगों को उठाना पड़ रहा है। इस लापरवाही के कारण महिला और उसके नवजात की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि अब महिला और नवजात दोनों की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।