Big News : चाय बागान घोषित हुआ अंबीवाला क्षेत्र, नए निर्माणों पर रोक लगने से लोगों में मची खलबली - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चाय बागान घोषित हुआ अंबीवाला क्षेत्र, नए निर्माणों पर रोक लगने से लोगों में मची खलबली

Yogita Bisht
2 Min Read
चाय बागान
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी देहरादून में अंबीवाला क्षेत्र को चाय बागान घोषित कर दिया गया है। लेकिन इस फैसले से स्थानीय निवासी खुश नजर नहीं आ रहे हैं। अंबीवाला क्षेत्र को चाय बागान घोषित होने से वहां पर नए निर्माणों पर रोक लग गई है। इस से इलोके के लोगों में खलबली मच गई है।

चाय बागान घोषित हुआ अंबीवाला क्षेत्र

दून के अंबीवाला क्षेत्र को मास्टरप्लान-2041 के तहत पूरी तरह चाय बागान घोषित कर दिया गया है। इस के बाद अब कोई भी नया निर्माण अवैध माना जाएगा। लेकिन पुराने निर्माणों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि चाय बागान से सटा अंबीवाला क्षेत्र राजस्व ग्राम है। यहां पहले खेती होती थी।

राजस्व अभिलेखों में यह क्षेत्र कृषि क्षेत्र के रूप में है दर्ज

अंबीवाला राजस्व अभिलेखों में कृषि क्षेत्र के रूप में दर्ज है। लेकिन फिलहाल अभी यहां केवल 25 फीसदी ही खेती रह गई है। ये क्षेत्र पूरी तरह से आबादी क्षेत्र बन गया है। इस इलाके में करीब पांच हजार की आबादी यहां रहती है। इसके साथ ही यहां घरेलू के साथ ही बड़ी संख्या में व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं।

फैसले से क्षेत्रवासियों में मची खलबली

अंबीवाला क्षेत्र के चाय बागान घोषित होने से स्थानीय निवासियों में खलबली मच गई है। इलाके के लोग लगातार इस बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत अंबीवाला आबादी वाला क्षेत्र है।

यहां करीब पांच हजार की आबादी के साथ ही स्कूल-कॉलेज और कई व्यावसायिक संस्थान मौजूद है। यह क्षेेत्र चाय बागान से अलग भी है। ऐसे में इसे चाय बागान क्षेत्र घोषित करना समझ से परे है। उनका कहना है कि सोमवार को वो आपत्ति दर्ज कराएंगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।