National : रामनवमी : रामलला की स्नान से लेकर सूर्य तिलक की मनमोहक तस्वीरें, देखें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रामनवमी : रामलला की स्नान से लेकर सूर्य तिलक की मनमोहक तस्वीरें, देखें यहां

Yogita Bisht
2 Min Read
रामलला तिलक RAMNAVMI

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद आज रामनवमी पर रामलाल का सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस भव्य और अद्भुत नजारे के देश ही नहीं दुनिया के हजारों लोगों गवाह बने। रामलला को पहले स्नान कराया गया जिसके बाद उन्हें वस्त्र पहनाए गए।

अयोध्या में राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामनवमी रे अवसर पर रामलाल का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस पल के हजारों लोग साक्षी बने। लोगों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ रामलला की मूर्ति के दर्शन किए। आज अयोध्या के साथ ही पूरे देश में उत्साह देखने लायक है।

Happy Sri Rama Navami
स्नान——-

सूर्य की किरणों ने किया श्रीराम के ललाट पर अभिषेक

प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य की किरणें 12 बजकर 16 मिनट पर पड़ी। सूर्य की किरणों ने लगभग 5 मिनट तक रामलला का अभिषेक किया। इस पल को भारत के करोड़ों लोगों ने प्रसार भारती के माध्यम से घर बैठे ही लाइव देखा।

Happy Sri Rama Navami
स्नान——–

भगवान राम का जन्मोत्सव लगभग 12 बजे के बाद मनाया गया। इस दौरान राम की पैड़ी ,राम मंदिर परिसर, सरयू तट, रामपथ, धर्मपथ के साथ ही जन्मभूमि पथ पर भी हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

Happy Sri Rama Navami
रामलला ———–

सूर्याभिषेक के बाद किया गया अलौकिक शृंगार

रामलला के सूर्याभिषेक के बाद प्रभु श्री राम का अलौकिक शृंगार किया गया। भगवान राम का ये रूप देख हर रामभक्त भाव-विभोर हो गया। 

Happy Sri Rama Navami
श्रृंगार के बाद रामलला ———
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।