Big News : Happy Sri Rama Navami : अयोध्या में राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण, सूर्य किरणों ने रामलला का किया तिलक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Happy Sri Rama Navami : अयोध्या में राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण, सूर्य किरणों ने रामलला का किया तिलक

Yogita Bisht
2 Min Read
रामलला सू्र्य तिलक

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद आज अद्भुत नजारा देखने को मिला। रामनवमी पर रामलाल का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस भव्य और अद्भुत नजारे के देश ही नहीं दुनिया के हजारों लोगों गवाह बने। लोगों ने सूर्य तिलक के दौरान जयश्रीराम के जयकारे लगाए।

अयोध्या में राम जन्मोत्सव का अद्भुत क्षण

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामनवमी रे अवसर पर रामलाल का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस पल के हजारों लोग साक्षी बने। लोगों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ रामलला की मूर्ति के दर्शन किए। आज अयोध्या के साथ ही पूरे देश में उत्साह देखने लायक है।

तड़के से ही अयोध्या (Ayodhya) में लगी भीड़

आज सुबह तड़के से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सरयू के तट से लेकर राम पथ, धर्म पथ और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुबह तड़के 3.30 बजे से ही रामलला के दर्शन के लिए भक्तों के लिए मंदिर के करपाट खोल दिए गए थे। सुबह ब्रह्म मुहुर्त में रामलला को दिव्य स्नान के बाद पंचामृत स्नान कराया गया। इसके बाद रामलला को वस्त्र पहनाए गए।

श्रीराम के ललाट पर सूर्य की किरणों ने किया अभिषेक

प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य की किरणें 12 बजकर 16 मिनट पर पड़ी। सूर्य की किरणों ने लगभग 5 मिनट तक रामलला का अभिषेक किया। इस पल को भारत के करोड़ों लोगों ने प्रसार भारती के माध्यम से घर बैठे ही लाइव देखा। भगवान राम का जन्मोत्सव लगभग 12 बजे के बाद मनाया गया। इस दौरान राम की पैड़ी ,राम मंदिर परिसर, सरयू तट, रामपथ, धर्मपथ के साथ ही जन्मभूमि पथ पर भी हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।