अल्मोड़ा के थाना लमगड़ा अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने वाले आऱोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने सूझबूझ से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक पर लमगड़ा ब्लॉक के एक गांव की ही नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने औऱ उसके साथ अनैतिक काम करने का आरोप था और मुकदमा दर्ज कराया गया था। लमगड़ा पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की और आज आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने लड़की को अल्मोड़ा से बरामद किया।ट
मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक बरखा कन्याल को सौंपी गई थी। दारोगा के साथ कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र, विजय कुमार, कवित्री की एक टीम गठित की गई और आरोपी की धड़पकड़ शुरु की गई थी। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तार किया गया और अल्मोड़ा से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है।