National : इस टूर कंपनी ने Maldives की सभी उड़ानो को किया निलंबित, Lakshadweep की यात्रा के लिए होंगे विशेष ऑफर   - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इस टूर कंपनी ने Maldives की सभी उड़ानो को किया निलंबित, Lakshadweep की यात्रा के लिए होंगे विशेष ऑफर  

Renu Upreti
2 Min Read
Maldives
Maldives

देश में Maldives और लक्षद्वीप का मुद्दा चर्चा का विषय़ बन गया है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद देश में Maldives बहिष्कार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होनें मालदीव में नियोजित अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

@EasyMytrip की विशेष पहल

ऑनलाइन टूर कंपनी @EasyMytrip ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और मालदीव के मंत्रियों की टिप्पणियों के कारण मालदीव की सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ निशांत पिट्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम देश के साथ खड़े हैं। हमने लक्षद्वीप की यात्रा के लिए अभियान शुरु किया है। उन्होनें कहा कि लक्षद्वीप का पानी समुद्री तट मालदीव जितने ही अच्छे हैं। हम लक्षद्वीप में यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लाएंगे।

Maldives भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय

दिल्ली के एक टूर ऑपरेटर का कहना है कि मालदीव भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन सोशल मीडिया पर जारी वाद-विवाद के कारण यात्राओं पर फर्ख दिखाई देगा। आंकड़ो के मुताबिक साल 2023 में मालदीव आए 17.57 लाख पर्यटकों में से सबसे ज्यागा 2.09 लाख भारतीय ही थे। इसके बाद रूस और चीन है। हिंद महासागर में एशिया की मुख्य भूमि से करीब 750 किमी दक्षिण में मौजूद मालदीव की आबादी 5.15 लाख है। यहां, 1.190 द्वीप हैं, इनमें 190 ही रहने लायक हैं। सरकार को 90 प्रतिशत आय आयतित चीजों और पर्यटन उघोग से आती है।

Share This Article