Entertainment : ALIA BHATT: आलिया भट्ट ने खरीदा इतने करोड़ का घर, बहन को गिफ्ट किए दो फ्लैट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ALIA BHATT: आलिया भट्ट ने खरीदा इतने करोड़ का घर, बहन को गिफ्ट किए दो फ्लैट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ALIA

बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी मशहूर एक्ट्रेस है। आलिया की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। पिछले साल उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत फिल्म ‘डार्लिंग्स से की थी। अब हाल ही में आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए प्रॉपर्टी खरीदी है।

बांद्रा में खरीदा करोड़ों का घर

आलिया ने अप्रैल के महीने में कई अपार्टमेंट खरीदें है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बांद्रा वेस्ट के एक फ्लैट के लिए आलिया ने 37.80 करोड़ रूपए की राशि चुकाई है। अभिनेत्री का ये घर 2,497 वर्ग फुट में फैला हुआ है। आलिया ने ये फ्लैट अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लिया है।

खबरों के मुताबिक फ्लैट एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी पाली हिल में मौजूद है। इस फ्लैट के लिए आलिया ने 2.26 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भरी है। फ्लैट का एग्रीमेंट 10 अप्रैल 2023 को हुआ है। आलिया इस समय अपने पति रणबीर कपूर के साथ ‘वास्तु’ में रहती है। इसके साथ ही आलिया और रणबीर का कृष्णा राज बंगला बन रहा है।

बहन को गिफ्ट किए करोड़ों के फ्लैट

घर के अलावा आलिया ने अपनी बहन शाहीन महेश भट्ट को मुंबई में ही दो अपार्टमेंट गिफ्ट किए है । इन फ्लैट की कीमत करीब 7.68 करोड़ की है। ये फ्लैट गीगी अपार्टमेंट जुहू में स्थित है। गिफ्ट किए गए फ्लैट 2,086.75 वर्ग फुट में फैलें हुए है। खबरों की माने तो इन फ्लैट्स के लिए आलिया ने 30.75 लाख की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है।

इस फिल्म का हिस्सा होंगी आलिया

आलिया जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। आलिया के साथ इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा वो फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नज़र आएंगी।

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया के अलावा प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और साथ ही फरहान भी लीड रोल में दिखेंगे।

Share This Article