Highlight : भारत में खतरे की घंटी, Omicron ढाने लगा कहर, इस राज्य में मिले दोगुने केस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारत में खतरे की घंटी, Omicron ढाने लगा कहर, इस राज्य में मिले दोगुने केस

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
corona cases in uttarakhand

Omicron

देश और दुनिया में ओमिक्रोन का कहर बढ़ने लगा है। बता दें कि इस नए वैरिएंट ने देश और दुनिया में दहशत फैला दी है। भारत में खतरे की घंटी बज गई है। भारत के दिल कहने जाने वाले राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मरीज मिले हैं। दिल्ली में अब तक कुल 20 लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। गुरुवार शाम को दो मरीज मिले थे जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 22 हो गई। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने पीसी करके ओमिक्रोन के कहर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मामले 22 सामने आए हैं। राहत भरी खबर ये है कि इन 22 मरीजों में से 10 ठीक होकर घर लौट गए हैं। शुक्रवार को कुल 12 नए ओमिक्रॉन के संक्रमित सामने आए हैं।

आपको बता दें कि अब तक महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, केरल, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु मेें नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मरीज मिले हैं। पिछली साल 20 दिसंबर को कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की पहचान हुई थी. कुछ महीनों बाद यानी अप्रैल 2021 में भारत में डेल्टा के ही चलते कोरोना की दूसरी लहर आ गई है। लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है साथ ही स्वास्थ्य विभाग और सरकार को भी।

Share This Article