OMG 2 Song: रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का दूसरा गाना

OMG 2 Song: रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का दूसरा गाना, हाथ में डमरू लिए तांडव करते आए नज़र

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
omg 2 song

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘OMG-2’ आज कल चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए फैंस काफी सालों से इंतज़ार कर रहे है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में फिल्म के पहले गाने के बाद दूसरा गाना रिलीज़ किया जा चुका है।

फिल्म का दूसरा गाना हुआ जारी

इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। मेकर्स द्वारा पहले ही फिल्म का पोस्टर और पहला गाना रिलीज़ किया जा चुका है।

दर्शकों ने भी फिल्म के गाने को काफी सारा प्यार दिया है। ऐसे में फिल्म का दूसरा गाना ‘हर-हर महादेव’ जारी हो गया है। इस गाने में भगवान शिव के किरदार में अक्षय कुमार तांडव कर रहे है।

अक्षय तांडव करते आए नजर

सोशल मीडिया पर  फिल्म के दूसरे गाने का अक्षय ने  मोशन पोस्टर शेयर किया था। बुधवार की शाम यानी की 26 जुलाई को अक्षय ने बताय की 27 जुलाई को उनकी फिल्म का दूसरा गाना ‘har har mahadev song’ रिलीज़ होने जा रहा है। ऐसे में आज ये गाना दर्शकों के लिए रिलीज़  हो गया है।

इस गाने में अक्षय बड़ी जटाएं और माथे पर राख लगाए दिखाई दे रहे है। भगवान भोले की तरह अक्षय हाथ में डमरू लिए  नज़र आ रहे है। गाने के बोल काफी शानदार है। साथ ही अक्षय द्वारा शिव तांडव की भी लोग काफी तारीफ कर रहे है।

शानदार हैं गाने के विजुअल

‘OMG 2′ का गाना har har mahadev song’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के विजुअल भी काफी अच्छे है। सावन के महीने  में रिलीज़ गया किया गया ये भगवान भोले का सांग तारीफ के लायक है।

इस गाने को सुनकर आप भगवान भोले की भक्ति में खो जाएंगे। इस गाने में म्यूजिक विक्रम मोंट्रोज द्वारा दिया गया है। साथ ही गाने को अपनी आवाज़ भी दी है। लिरिक्स शेखर अस्तित्व द्वारा लिखी गई है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त को दस्तक देगी।

Share This Article