Entertainment : OMG 2 Trailer: नितिन देसाई के निधन से दुखी है अक्षय कुमार, आज नहीं करेंगे 'ओएमजी 2' का ट्रेलर रिलीज़ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

OMG 2 Trailer: नितिन देसाई के निधन से दुखी है अक्षय कुमार, आज नहीं करेंगे ‘ओएमजी 2’ का ट्रेलर रिलीज़

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
OMG 2

बॉलीवुड के जाने माने कला निर्देशक नितिन देसाई अब इस दुनिया में नहीं है। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया। बता दें की नितिन के ऊपर करोड़ों का कर्जा था। इसी के चलते तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनके इस तरह चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता ने भी निर्देशक की असमय निधन पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने आज रिलीज़ होने वाली अपनी फिल्म ‘OMG 2’ के ट्रेलर को भी रोक दिया है।

ट्वीट कर जताया शोक

बता दें की ट्रेलर आज यानी की दो अगस्त को लॉन्च होना था। लेकिन अब ट्रेलर की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है।अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

ट्विटर पर ट्वीट कर उन्होंने नितिन देसाई के निधन पर शोक जताया है। अक्षय ने ट्ववीट कर लिखा ‘नितिन देसाई के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। वो हमारे फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा थे और प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज भी।

कब रिलीज होगा ट्रेलर ?

आगे अभिनेता ने लिखा की निति देसाई ने उनकी काफी फिल्मों में काम किया है। उनकी मृत्युं बहुत बड़ा लॉस है। उनके सम्मान में आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च नहीं किया जाएगा। कल सुबह 11 बजे फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। ओम शांति।’

स्टूडियो में की आत्महत्या

आज यानी बुधवार को नितिन देसाई करजत के एनडी स्टूडियो में फांसी पर लटके मिले। देसाई को उनकी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के तौर पर चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

लगान’, ‘देवदास’, ‘1942 ए लव स्टोरी’, ‘स्वदेस’ आदि फिल्मों में उनके काम को खूब सराहा गया। उनका यू चले जाना हिंदी सिनेमा के लिए दुख का संकेत है।

Share This Article