Entertainment : थिएटर के बाद OTT पर बवाल मचाने आ रही अजय देवगन की 'भोला', जानिए किस प्लेटफार्म पर होगी रिलीज़ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

थिएटर के बाद OTT पर बवाल मचाने आ रही अजय देवगन की ‘भोला’, जानिए किस प्लेटफार्म पर होगी रिलीज़

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ajay devgan

हाल ही में अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अजय की भोला तमिल फिल्म कैथी की रीमेक है। अब ये फिल्म OTT पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म थिएटर में पहले ही बवाल मचा चुकी है। अब ये फिल्म OTT पर रिलीज़ होने जा रही है।

 जानिए किस प्लेटफार्म पर होगी रिलीज़

अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जा चुकी है। ऐसे में जो लोग इसे सिनेमा घर में नहीं देख पाए थे। वो इसका मजा OTT प्लेटफॉर्म पर उठा सकते है।  बता दें की फिल्म ने देश में 82.04 करोड़ का कारोबार किया है। तो वहीं दुनिया भर में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ से पार का रहा है। फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल आदि कलाकार मौजूद थे। भोला फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस पास था।

भोला की कहानी

फिल्म भोला की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के बारे में है। भोला का किरदार अजय देवगन द्वारा निभाया गया है। भोला जेल में बंद होता है। वो अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकता है। जब भोजा जेल से छूट जाता है। तो वो  पुलिस और माफिया के बीच जंग में फंस जाता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ कलाकारों का अभिनय भी सराहनीय है।

Share This Article