Highlight : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, चार धाम यात्रा पर आने का दिया आमंत्रण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, चार धाम यात्रा पर आने का दिया आमंत्रण

Yogita Bisht
2 Min Read
MULAKAT

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। कृषि मंत्री ने उन्हें एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की परंपरागत मण्डुवा फसल के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य मिलेट फसलें कौणी, चीना, कोदो, कुटकी को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत अन्तःग्रहण किए जाने के लिए तीन वर्ष तक अनुमति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

चार धाम यात्रा पर आने का दिया आमंत्रण

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा का भी आमंत्रण भी दिया। इस दौरान कई कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया में जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित ही इस प्रयास से उत्पाद बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से किसान मजबूत होने के साथ ही कृषकों को आय में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी भेंट किया।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।