Highlight : केंद्रीय आयुष मंत्री से कृषि मंत्री ने की मुलाकात, तेजपत्ता और तिमूर को फसल घोषित करने का किया अनुरोध - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केंद्रीय आयुष मंत्री से कृषि मंत्री ने की मुलाकात, तेजपत्ता और तिमूर को फसल घोषित करने का किया अनुरोध

Yogita Bisht
2 Min Read
गणेश जोशी मुलाकात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री ने केंद्रीय आयुष मंत्री से तेजपत्ता व तिमूर को फसल घोषित करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय आयुष मंत्री से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात की। दिल्ली में कृषि मंत्री ने केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात कर कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय आयुष मंत्री को पहाड़ी टोपी भेंट कर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण भी दिया।

तेजपत्ता और तिमूर को फसल घोषित करने का किया अनुरोध

मुलाकात के दौरान सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अधिक मात्रा में उत्पादित होने वाले तेजपत्ता और तिमूर को फसल घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से चंदन को भी फसल घोषित किया जाए। ताकि ये राज्य के किसानों के लिए केंद्र की ओर से एक विशेष सहयोग हो सके।

मेडिसिनल प्लांट्स के संबंध में भी की चर्चा

कृषि मंत्री ने बताया कि इन उत्पादों को फसल घोषित होने के बाद कृषि और उद्यान के माध्यम से प्रदेश के किसानों को अत्यधिक लाभ होगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच मेडिसिनल प्लांट्स के संबंध में भी चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में प्रमुख रूप से सतावर, सर्पगंधा, कुटकी, तुलसी और कूट जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्लांट पाए जाते हैं। इनका उपयोग कई महत्वपूर्ण दवाइयां के निर्माण में किया जा सकता है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।