Ranikhet Uttarakhand में शुरू हुई Agniveer Bharti, पहले दिन एक हजार युवाओं ने लगाई दौड़

Ranikhet uttarakhand में शुरू हुई agniveer bharti, पहले दिन एक हजार युवाओं ने लगाई दौड़

Yogita Bisht
2 Min Read
अग्निवीर भर्ती रैली

Kumaon regiment ranikhet में मंगलवार से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। ये भर्ती रैली 27 जून तक चलेगी। भर्ती रैली के पहले दिन एक हजार युवाओं ने अपने सेना में जाने के सपने को साकार करने के लिए दौड़ लगाई।

Kumaon regiment ranikhet में शुरू हुई agniveer bharti

मंगलवार से Kumaon regiment ranikhet के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। रैली के पहले दिन अल्मोड़ा जिले के एक हजार युवाओं ने दौड़ लगाई।

भर्ती रैली के पहले दिन चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट और भिकियासैंण तहसीलों के युवाओं ने भाग लिया। दौड़ में सफल होने के बाद युवाओं के दस्तावेज जांचे गए। जिसके बाद सफल युवाओं में खुशी की लहर दिखी तो वहीं असफल युवा मायूस हुए।

रात ढाई बजे से मैदान में युवाओं का प्रवेश हो रहा है शुरू

आज भर्ती रैली का दूसरा दिन है। भर्ती रैली के लिए रात ढाई बजे से सोमनाथ मैदान में युवाओं का प्रवेश शुरू हो रहा है। युवा लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर मैदान में प्रवेश के लिए इंतजार कर रहे हैं।

युवाओं को 100-100 के समूह में दौड़ाया जा रहा है। ऐतिहासिक मैदान सोमनाथ ग्राउंड के युवाओं को चार चक्कर लगाने होते हैं। दौड़ को सबसे पहले पूरा करने वाले युवा सफल माने जाते हैं।

27 जून तक चलेगी अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली

20 जून से शुरू हुई ये भर्ती रैली 27 जून तक चलेगी। 27 जून तक रानीखेत में बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और यूएसनगर के युवाओं की अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली होगी।

इस रैली के समापन के बाद पूरे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।