Big News : बनबसा में अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन सपना साकार करने के लिए दौड़े 1300 युवा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बनबसा में अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन सपना साकार करने के लिए दौड़े 1300 युवा

Yogita Bisht
2 Min Read
अग्निवीर AGNIVEER BHARTI

चंपावत जिले के बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। भर्ती रैली के पहले दिन 1300 युवाओं ने दौड़ लगाई। पहले दिन पिथौरागढ़, बंगापानी, मुनस्यारी, डीडीहाट, थल और तेजम के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई।

बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू

उत्तराखंड में हर युवा का सपना भारतीय सेना में जाने का होता है। चंपावत जिले के बनबसा में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। जिसके पहले दिन अपने सपने को साकार करने के लिए बुधवार को पिथौरागढ़, बंगापानी, मुनस्यारी, डीडीहाट, थल और तेजम के युवाओं ने दौड़ लगाई।

सफल अभ्यर्थियों का हुआ दस्तावेजों का परीक्षण

मिली जानकारी के मुताबिक पहले दिन 1300 अभ्यर्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया। जिसमें से सफल अभ्यर्थियों के दोपहर दो बजे बाद दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। बता दें कि भर्ती रैली में 1.600 किलोमीटर की दौड़, बीम के साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई।

आठ नवंबर तक होगा भर्ती का आयोजन

बता दें कि अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, एसकेटी और अग्निवीर ट्रेडमैन की भर्ती रैली में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 4355 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। भर्ती रैली का आयोजन आठ नवंबर तक होगा। जिसमें हर दिन औसतन एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थी भाग लेंगे।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।