Uttarakhand : रिटायरमेंट के बाद इस पुलिस अफसर ने थामा कांग्रेस का हाथ, पढ़ें पूरी खबर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रिटायरमेंट के बाद इस पुलिस अफसर ने थामा कांग्रेस का हाथ, पढ़ें पूरी खबर

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
congress

पुलिस में 35 सालों की सेवा देने के बाद सेवानिवृत होकर पुलिस के पूर्व उपाधिक्षक ओम प्रकाश आर्य सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आर्या को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई.

राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके हैं आर्य

बता दें कांग्रेस में शामिल हुए ओम प्रकाश आर्य उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से पुलिस उपाधिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. 2017 में आर्य को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था. आर्या चार विषयों, अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, एमबीए एचआर और एम.एड में स्नातकोत्तर हैं. आर्य 1988 में उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे और 2021 में सेवानिवृत्त हुए.

After retirement this police officer joined Congress
ओम प्रकाश आर्य ने थामा कांग्रेस का हाथ

धस्माना ने दिलाई सदस्यता

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आर्य को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया. ओम प्रकाश आर्य ने सूर्यकांत धस्माना का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे.

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।