Big News : तीन मौतों के बाद जागा प्रशासन, गौरीकुंड हाइवे से हटाई 40 अस्थाई दुकानें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

तीन मौतों के बाद जागा प्रशासन, गौरीकुंड हाइवे से हटाई 40 अस्थाई दुकानें

Yogita Bisht
2 Min Read
GAURIKUND

बृहस्पतिवार को रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुए भू-स्खलन की घटना में 17 लोगों के लापता होने और तीन लोगों के मारे जाने के बाद प्रशासन नींद से जागा है। प्रशासन ने आज गौरीकुंड हाइवे से 40 अस्थाई दुकानों को हटाया है।

गौरीकुंड हाइवे से हटाई 40 अस्थाई दुकानें

रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुए भू-स्खलन की घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया है। प्रशासन ने गौरीकुंड में हाईवे किनारे बनाई गई अस्थाई 40 दुकानों को खाली कराने के बाद धवस्त कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक 150 दुकानों को चिन्हित किया है।

तीन मौतों के बाद जागा प्रशासन

गौरीकुंड में भूस्खलन के बाद तीन लोगों की मौत और 17 लोगों के लापता होने के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। प्रशासन ने अब हाइवे किनारे की दुकानों को हटाया शुरू किया है। वहीं गौरीकुंड भूस्खलन के बाद लापता 17 लोगों की तलाश अब भी जारी है।

खराब मौसम के कारण सीएम का गौरीकुंड दौरा रद्द

गौरीकुंड में हुए हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी आज गौरीकुंड जाने वाले थे। लेकिन गौरीकुंड में सुबह से ही बारिश हो रही है। जिसके बाद रूद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द हो गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।