Big News : सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट, अडानी के शेयर भी नहीं संभल रहे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट, अडानी के शेयर भी नहीं संभल रहे

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
adani share falls

अडानी समूह के शेयरों पर चल रहा संकट टल नहीं रहा है। आज अडानी ग्रुप के सभी 10 लिस्टेड शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई है। इसकी वजह से ग्रुप के शेयर लगातार गिर रहें हैं।

बाजार के जानकारों की माने तो अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार गिरावट से आज इन शेयरों में 40,000 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन का नुकसान हुआ है।

पोर्ट्स से लेकर पावर सेक्टर में काम कर रहे इस समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज आज की अडानी ग्रुप की टॉप लूजर रही और इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।

दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 11.07 फीसदी की गिरावट के साथ 1,397.25 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर देखा जा रहा है। 

अडानी समूह के अन्य शेयरों का बुरा है हाल

अडानी टोटल गैस में 5 फीसदी के लोअर सर्किट के बाद 833 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार देखा जा रहा है।

इसके अलावा अडानी विल्मर में भी 5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और ये 390.30 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है और ये 539.05 रुपये प्रति शेयर के भाव के आसपास ट्रेड कर रहा है।

वहीं अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट के बाद 789.20 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार देखा जा रहा है।

बाजार में बिकवाली के चलते गिरावट

हालांकि भारतीय बाजारों में सुबह से बिकवाली का ट्रेंड देखने को मिला और इसके चलते बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

निवेशकों के मुनाफानवसूली और बिकवाली के चलते सेंसेक्स करीब 1,000 अंक नीचे जा लुढ़का जबकि निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट आ गई। बिकवाली की मार से कोई भी सेक्टर नहीं बच सका।

आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 60,000 के लेवल के नीचे 912 अंकों की गिरावट के साथ 59,755 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 275 अंकों की गिरावट के साथ 17,550 अंकों पर बंद हुआ है।

Share This Article