Big News : हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम, बाजार पर पड़ा है आज ये असर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम, बाजार पर पड़ा है आज ये असर

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Adani Group's statement on allegations against SEBI

हाल ही में हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद मार्केट ने रिएक्ट करना शुरु कर दिया है। सोमवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुले हैं। हालांकि गनीमत रही कि इस बार बाजार में मामूली गिरावट रही और बाजार हिंडनबर्ग के आरोपों को हल्के में ले गया है।

मार्केट ने खुद को संभाला

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद माना जा रहा था कि इसका सीधा असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिलेगा लेकिन आज ऐसा बहुत कुछ नहीं हुआ। शेयर मार्केट हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

अडानी के शेयर्स को हुआ नुकसान

सोमवार को सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर अडानी के शेयर्स पर देखने को मिला है। आज अडानी टोटल गैस के शेयर में 7% की गिरावट आई है जबकि अडानी पावर का शेयर 4.7 परसेंट की गिरावट के साथ 662 पर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी में भी करीब 50 अंक की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। ये अभी 24,300 के स्तर पर बना हुआ है।

अडानी के इन शेयर्स में गिरावट हुई

अडानी एंटरप्राइजेज: करंट प्राइस 3100, गिरावट ₹87.55 (2.75%)

अडानी पोर्ट्स: करंट प्राइस 1484, गिरावट ₹49.10 (3.20%)

अडानी ग्रीन एनर्जी: करंट प्राइस 1703, गिरावट ₹77.10 (4.33%)

अडानी टोटल गैस: करंट प्राइस 809, गिरावट ₹60.65 (6.97%)

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस: करंट प्राइस 1056, गिरावट ₹47.50 (4.30%)

अडानी पावर: करंट प्राइस 654, गिरावट ₹41.10 (5.91%)

अडानी विल्मर: करंट प्राइस 368, गिरावट ₹16.55 (4.30%)

अंबुजा सीमेंट: करंट प्राइस 622, गिरावट ₹9.10 (1.44%)

ACC: करंट प्राइस 2317, गिरावट ₹34.10 (1.45%)

NDTV: करंट प्राइस 202, गिरावट ₹5.46 (2.620)

Share This Article