'The Kerala Story' के बाद अदा शर्मा के हाथ लगा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट

‘The kerala story’ के बाद सुपरहीरो बनेंगी अदा शर्मा, अभिनेत्री के हाथ लगा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ada

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा काफी समय से अपनी फिल्म ‘The kerala story’ की वजह से सुर्ख़ियों  में थी। ऐसे में अब अभिनेत्री से जुडी एक खबर आ रही है। जिसको सुनने के बाद अदा के फैंस खुश हो जाएंगे। एक्ट्रेस को इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए अप्प्रोच किया गया है। इसमें वो सुपर हीरो का रोल अदा करती हुई नास्ज़र आएँगी। अदा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। 

‘The kerala story’ के बाद हाथ लगा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट

अदा शर्मा ने ज्यादा डिटेल में न बताते हुए कहा की उन्हें फीमेल सुपरहीरो पहले से ही काफी अच्छि लगती है। ऐसा ही कुछ रोल वो निभाने जा रही है। उन्होंने कहा की वो आगे की जानकाली जल्द ही शेयर करेंगी। अदा ने बताया  की एक्शन जॉनर करते हुई सबसे ज्यादा ख़ुशी होती है।

सुपरहीरो बनेंगी अदा शर्मा

उन्होंने बताया की अलग अलग रोल और जॉनर की फिल्में करना उन्हें पसंद है। वो काफी लकी है की उन्हें अलग रोल ऑफर होते है।आगे उन्होंने कहा की  फिल्म केरल स्टोरी के बाद ये रोल उनके लिए काफी अलग होगा। सही समय पर वो बाकी की जानकारी शेयर करेंगी।

इन फिल्मों में आएंगी नज़र

बात करें अदा शर्मा की फिल्म ‘The kerala story’ की तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अभी भी पकड़ बनाई हुई है। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन द्वारा किया गया है। मूवी 250 करोड़ के आकड़ें के बेहद करीब है। अदा शर्मा जल्द ही फिल्म ‘कमांडो 4’ में नज़र आने वाली है।

इस फिल्म में उनके साथ विद्युत जामवाल भी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके साथ ही अभिनेत्री ‘द गेम ऑफ गिरगिट’ में भी नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म में वो पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगी।

Share This Article