Entertainment : अभिनेत्री रूबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अभिनेत्री रूबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट, पति अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Rubina_Dilaik_

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रूबीना दिलैक का कार एक्सीडेंट हो गया। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के एक्सीडेंट की जानकारी उनके पति अभिनव शुक्ला ने दी। जहां उन्होंने रूबीना की सेहत का अपडेट देते हुए कहा की वो अब ठीक है। अभिनेत्री को मेडिकल चेक उप के लिए ले जाया जा रहा है।

साझा किया अपडेट

रूबीना के पति ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक्सीडेंट हुई कार की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा ये हमारे साथ हुआ है, आपके साथ भी ऐसा हो सकता है। आगे उन्होंने लिखा की फ़ोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट्स का पालन ना करने वाले बेवकूफों से सावधान रहिए। रूबीना कार के अंदर थी। वो ठीक है। उन्हें मेडिकल चेकउप के लिए लेकर जाएंगे। बाकी जानकारी बाद में। 

मुंबई पुलिस से की ये गुजारिश

इसके साथ अभिनव ने पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग किया। जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस से सख्त करवाई करने की मांग की है। जिसमें मुंबई पुलिस ने भी अभिनेता को नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

फैंस है चिंतित

अभिनव के इस पोस्ट से रूबीना के फैंस काफी चिंतित है। हर कोई अभिनेत्री की ठीक होने की कामना कर रहा है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा क्या रूबीना ठीक है? हमें उनकी सेहत का अपडेट दीजिए। तो वहीं दूसरे ने लिखा रूबीना अपना अच्छे से ख्याल रखना। तो वहीं अन्य यूजर ने सलाह देते हुए कहा की इस घटना की जल्द से जल्द रिपोर्ट थाने में करिए।

Share This Article