Highlight : उत्तरकाशी में भाजपा के बागी नेताओं पर गिरी गाज, चार को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तरकाशी में भाजपा के बागी नेताओं पर गिरी गाज, चार को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

Yogita Bisht
1 Min Read
BJP

निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं पर बीजेपी एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने उत्तरकाशी में चार नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

उत्तरकाशी में भाजपा के बागी नेताओं पर गिरी गाज

भाजपा के बागी नेताओं पर गाज गिरनी शुरू हो चुकी है। जहां पौड़ी में बीजेपी ने नौ नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तो वहीं अब उत्तरकाशी के बागी नेताओं पर भी बीजेपी ने एक्शन लिया है और चार नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

चार को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

उत्तरकाशी के नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाने पर भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। इसमें भूपेन्द्र सिंह चौहान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बाड़ाहाट, अम्मीचंद शाह पूर्व जिलाध्यक्ष नगर पालिका पुरोला, यशवंत कुमार पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगर पंचायत नौगांव और अजय सिंह रावत शक्तिकेन्द्र संयोजक नगर पालिका बड़कोट शामिल हैं।

UTTARAKHAND
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।