Highlight : Almora News : दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, दिव्यांग नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Almora News : दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार, दिव्यांग नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार

Yogita Bisht
2 Min Read
दिव्यांग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकासखंड के एक गांव में बीते दिनों दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

बीते दिनों धौलछीना गांव से 18 जुलाई को एक दिव्यांग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 जुलाई को वो अपनी जेठानी के साथ नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए गई हुई थी। गांव के ज्यादातर लोग भी वहीं गए हुए थे। इस दौरान उसकी 16 साल की दिव्यांग बेटी घर पर अकेली थी।

दिव्यांग नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार

महिला ने बताया कि जब वो अपने घर लौटी तो उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था। जब वो अंदर गई तो गांव का ही एक युवक उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। महिला ने जब उसे देख के शोर मचाया तो वो भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की और बुधवार को आरोपी को रेख की धार से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।