Highlight : चंपावत में दुष्कर्म का आरोपी जेल से फरार, बंदीगृह में मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चंपावत में दुष्कर्म का आरोपी जेल से फरार, बंदीगृह में मचा हड़कंप

Yogita Bisht
3 Min Read
जेल से कैदी फरार

चंपावत के चल्थी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी जेल से फरार हो गया। बंदी के फरार होने के बाद से बंदीगृह में हड़कंप मच गया है। बता दें कि आरोपी ने जंगल में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद वो नेपाल भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब को बंदीगृह से ही फरार हो गया है।

चंपावत में दुष्कर्म का आरोपी जेल से फरार

चंपावत के चल्थी में 27 अगस्त को शंकर लाल चौधरी पुत्र विपत लाल चौधरी निवासी ग्राम धर्मपुर, महेंद्र नगर जिला कंचनपुर (नेपाल) उम्र 32 वर्ष को महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में चंपावत पुलिस ने गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे बंदीगृह लोहाघाट भेजा गया था। लेकिन गुरुवार सुबह बारिश का फायदा उठाकर शंकर लाल न्यायिक बंदीग्रह लोहाघाट की ऊंची ऊंची दीवारों फांद कर न्यायिक बंदीगृह से फरार हो गया है। कैदी के भागने की जानकारी मिलते ही बंदीगृह मे हड़कंप मच गया है।

कैदी के फरार होने के बाद पुलिस व प्रशासन में मचा हड़कंप

बंदी गृह प्रभारी के द्वारा उच्च अधिकारियों को घटना सूचना दी गई बंदी के भागने से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कैदी के भागने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी ऊंची ऊंची दीवारों, कटीले तारबाड़ों व बंदूकधारी गार्डों के बीच बंदी कैसे भाग गया।

पुलिस ने जनता से की ये अपील

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त द्वारा हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग का निक्कर पहना है। पुलिस ने जनता से अपील की है अगर अभियुक्त किसी भी व्यक्ति को दिखाई दे या उसके के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो उसकी सूचना थानाध्यक्ष लोहाघाट के मोबाइल नंबर-9411112915 पुलिस कन्ट्रोल रूम -112, 9411112984, 05965230607 पर दें।

पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं कि आखिर बंदी कैसे भागा ? ये पुलिस जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल अधिकारी मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।