Big News : अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल, फिर नाबालिग को दी जान से मारने की धमकी, यहां से हुआ गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल, फिर नाबालिग को दी जान से मारने की धमकी, यहां से हुआ गिरफ्तार

Yogita Bisht
3 Min Read
आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले और नाबालिग जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थराली थाना पुलिस ने आरोपी को रूद्रपुर से गिरफ्तार किया है।

नहाते वक्त बनाया था नाबालिग का अश्लील वीडियो

चमोली जिले के थराली में एक व्यक्ति ने नहाते वक्त एक नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद उसने नाबालिग को वो वीडियो दिखाकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। 18 फरवरी को एक गांव की महिला ने थाना थराली में एक प्रार्थना पत्र दिया।

उनके द्वारा बताया गया कि प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम भेटा थाना थराली के द्वारा लॉकडाउन के दौरान मेरी नाबालिग पुत्री का नहाते समय का एक वीडियो बना लिया था। जिसके आधार पर वो लगातार मेरी पुत्री का शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है।

अश्लील वीडियो को कर दिया वायरल

प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा है कि प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप द्वारा उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर उसके अश्लील वीडियो मांगे गए। जिसके बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसको इस बारे में तब पता चला जब उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा।

जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो नाबालिग ने बताया कि प्रदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना थराली में पोक्सो सहित धारा 376,506 वाद पंजीकृत कर लिया गया।

रूद्रपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

थराली थाने के थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जिले की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को दी गई। जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष को तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। उच्चाधिकारियों के आदेश पर उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

इसमें उपनिरीक्षक ललित मोहन सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह एवं सर्विलांस सेल के कांस्टेबल राजेंद्र रावत को शामिल करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानें रूद्रपुर भेजा गया। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।