Big News : रुड़की में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने किया एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसी युवती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रुड़की में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने किया एसिड अटैक, बुरी तरह झुलसी युवती

Yogita Bisht
1 Min Read
acid attack

रूड़की से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने एसिड अटैक कर दिया। पीड़ित पर तेजाब फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस दौरान युवती बुरी तरह झुलस गई।

दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने फेंका तेजाब

रूड़की से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गया। तेजाब से युवती बुरी तरह से झुलस गई। युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया था आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने करीब दो सप्ताह पहले पुलिस को तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। 

आरोप है कि शनिवार की देर रात युवती घर के पास में ही डॉक्टर से दवाई लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इस एसिड अटैक में युवती बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंकर युवती को अस्पताल पहुंचाया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।