Big News : भैंस से टकराने कारण हुआ हादसा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की मौके पर ही मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भैंस से टकराने कारण हुआ हादसा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की मौके पर ही मौत

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा हो गया। लेकिन ये दर्दनाक हादसा दो वाहनों की टक्कर से नहीं बल्कि बाइक सवार की टक्कर भैंस से होने का कारण हुआ। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

भैंस से टकराने के कारण हुई भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की मौत

हल्द्वानी में भैंस से टकराने के कारण भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की मौत हो गई। ये घटना हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर हुआ है। जहां पर एक मृत भैंस से टकराकर बाइक सवार भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच उनके शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बाइक से बाजपुर से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे संजय

मिली जानकारी के मुताबिक भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा पुत्र हुकुम सिंह निवासी गांव भटपुरी, बाइक से बाजपुर से कालाढूंगी की ओर जा रहा था।

तभी अचानक हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गड़प्पू जंगल में सड़क पर पड़ी मृत पड़ी भैंस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

संजय राणा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जिसके बाद उनके पैतृक गांव बरहैनी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। संजय राणा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।