Big News : गौरीकुंड में देर रात सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, यात्रियों में मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गौरीकुंड में देर रात सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, यात्रियों में मचा हड़कंप

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
gaurikund mai hadsa गौरीकुंड में देर रात सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

गौरीकुंड में देर रात सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, यात्रियों में मचा हड़कंप

केदारनाथ धाम में देर रात बड़ा हादसा हो गया। गौरीकुंड में एक के बाद एक सिलेंडर फटने से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानें आग की चपेट में आ गई।

गौरीकुंड में देर रात सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे है। हादसे के बाद घटना की सुचना तुरंत आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल व आस-पास मौजूद यात्रियों को प्रशासन क टीम ने अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया।

यात्रियों में मची अफरातफरी

बताया जा रहा है होटल में खाना बनाने के दौरान एक दुकान में आग लग गई। इसके बाद आग अन्य दुकानों से फैलती हुई सिलेंडर तक जा पहुंची जहां एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए। जानकारी के मुताबिक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग के कारण होटल एवं कुछ यात्रियों का समान भी जल गया है।

सुरक्षित बताए जा रहे सभी लोग

गनीमत रही हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री और होटल कर्मचारी सुरक्षित बताये जा रहे हैं। धमाके की आवाज सुनते ही सभी लोग होटल से दूर भाग गए थे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।