Almora : उत्तराखंड : भाजपा विधायक पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप, विधायक की पत्नी बोली- 5 करोड़ मांगे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : भाजपा विधायक पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप, विधायक की पत्नी बोली- 5 करोड़ मांगे

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

उत्तराखंड में एक महिला ने अल्मोड़ा से भाजपा विधायक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है तो वहीं, विधायक की पत्नी ने उल्टा उस महिला पर ब्लैकमेल करने और 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगया है। इन आरोपों से राजनीति में हड़कंप मच गया है। उत्तराखंड की राजनीति का माहौल गरमा गया है। मामला अल्मोड़ा का है। अल्मोड़ा जिले के  एक विधायक पर महिला ने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया तो वहीं, विधायक की पत्नी ने महिला पर उनके बेटे के फोन पर फोन कॉल कर ब्लैकमेल करने और 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी मिली है कि विधायक की पत्नी का कहना है कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला की शादी कुछ ही वक्त पहले शामली के एक व्यक्ति से हुई थी, जो की आर्मी में है। महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है, जिसके कारण वह यहां आ गई। विधायक की पत्नी का आरोप है कि अब महिला उनके विधायक पति को ब्लैकमेल कर रही है। साथ ही जानकारी दी कि महिला ने उनके बेटे के फोन में फोन कर 5 करोड़ रुपये मांगे। वहीं दूसरी ओर महिला ने विधायक पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले ने महिला नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंची और शिकायत दी।

Share This Article