Entertainment : क्या Abhishek Malhan होंगे Bigg Boss 17 का हिस्सा? Triggered Insaan ने दिया हिंट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

क्या Abhishek Malhan होंगे Bigg Boss 17 का हिस्सा? triggered insaan ने दिया हिंट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
abhishek malhan_

बिग बॉस ओटीटी 2 को यूट्यूबर एल्विश यादव ने जीत लिया। शो में एल्विश और फुकरा इंसान यानी की अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

बिग बॉस से निकलने के बाद वो अपने घर दिल्ली पहुंचे। इसी बीच उनके बड़े भाई triggered insaan ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो देख फैंस काफी हैरान रह गए।

क्या Abhishek Malhan होंगे Bigg Boss 17 का हिस्सा?

निश्चय मल्हान यानी की ट्रिगर्ड इंसान ने अपने भाई और अभिषेक मल्हान के साथ ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही बेहद खुश नज़र आ रहे है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कह रहा है की बिग बॉस 17 में जाएगा।’ फोटो पोस्ट होते ही कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

फोटो पर फैंस कर रहे कमेंट

फोटो पर फैंस जमकर कमैंट्स कर रहे है। इस फोटो पर एक ने लिखा ‘नहीं हमें अभिषेक की यूट्यूब पर वीडियो चाहिए।’ जिसके बाद निश्चय ने यूजर के कमेंट का रिप्लाई करते हुए कहा की उन्होंने अभिषेक को समझा दिया है। वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे।

फुकरा इंसान अस्पताल में थे भर्ती

बता दें की २६ साल के फुकरा इंसान को काफी कम उम्र में ही बिग-बॉस का प्लेटफार्म मिला। फिनाले से पहले फुकरा इंसान की काफी तब्यत ख़राब थी। जिसके वजह से वो अस्पताल में भर्ती थे। डेंगू के कारण उनको काफी कमजोरी आ गई थी। जिसके कारण वो फ़िलहाल आराम कर रहे है।

Share This Article