Big News : हल्द्वानी हिंसा के बाद मलिक ने लांघी सात राज्यों की सीमा, इस गलती से पकड़ा गया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हल्द्वानी हिंसा के बाद मलिक ने लांघी सात राज्यों की सीमा, इस गलती से पकड़ा गया

Yogita Bisht
3 Min Read
अब्दुल मलिक गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा के बाद से ही अब्दुल मलिक फरार था। हिंसा के 16 दिन बाद पुलिस ने मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान अब्दुल मलिक ने सात राज्यों की सीमा लांघी। नौ फरवरी की रात दिल्ली में था जिसके बाद उसने गुजरात, मुंबई, चंड़ीगढ़ व भोपाल में जाकर छिप गया था।

मलिक ने लांघी सात राज्यों की सीमा

आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में उपद्रव के बाद अब्दुल मलिक हल्द्वानी से सीधे दिल्ली भागा। जिसके बाद नौ फरवरी को भी वो दिल्ली में ही रहा। इसके बाद लो दिल्ली से गुजरात गया। फिर उसने मुंबई, चंड़ीगढ़ व भोपाल में जाकर छिप गया था। मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा सफर उसने कार से ही किया था।

गुजरात, मुंबई व भोपाल में रिश्तेदारों के यहां ली शरण

बताया जा रहा है कि गुजरात, मुंबई और भोपाल में अब्दुल मलिक ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली। बताया जा रहा है कि गुजरात, मुंबई व भोपाल में मलिक की रिश्तेदारी है। इसके साथ ही तीनों राज्यों में उसका खुद का भी साम्राज्य है। इसलिए आसानी से वो कुछ दिन मुंबई व भोपाल में छिपा रहा। लेकिन जब पुलिस ने उसके करीबियों व संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई तो उसे लगा कि वो पकड़ा जाएगा। इसलिए उसने वापस दिल्ली में आकर शरण ले ली।

कार से ही सात राज्यों का किया सफर

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मलिक ने दिल्ली तक जाने के लिए अपनी कार का प्रयोग किया। इसके बाद उसे पकड़े जाने के डर सताने लगा और उसने अलग-अलग कारों का प्रयोग कर भोपाल तक गया। जिसके बाद वो वापस कार से ही दिल्ली आया।

इस गलती से पकड़ा गया

मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल मलिक अपने वकीलों की गलती के कारण ही पकड़ा गया। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक वकीलों ने जो अब्दुल मलिक की अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी उसमें दिल्ली का एक पता दिया गया था। इसी पते को पुलिस ने हथियार बनाया। पुलिस ने तुरंत एक टीम दिल्ली के उस पते पर भेजी और अब्दुल मलिक को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।