Dehradun : AAP का वार : तीरथ जी यह क्या? आपको गंगोत्री से लड़ने की चुनौती क्या दी आपने इस्तीफा ही दे दिया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

AAP का वार : तीरथ जी यह क्या? आपको गंगोत्री से लड़ने की चुनौती क्या दी आपने इस्तीफा ही दे दिया

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
AAM ADMI PARTY

AAM ADMI PARTY

 

देहरादून : उत्तराखंड सरकार में चल रही उथल पुथल औऱ सीएम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस समेत आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा को आड़े हाथ लिया। आप ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ने की चुनौती क्या दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से ही इस्तीफा दे दिया। साढ़े चार साल में तीसरे मुख्यमंत्री को थोपने से भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ बड़ा छलावा किया है।

प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का हमला

सोशल मीडिया के जरिए आप प्रदेश प्रभारी ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि तीरथ जी यह क्या? आपको गंगोत्री से लड़ने की चुनौती क्या दी आपने इस्तीफा ही दे दिया 4.5 साल में BJP ने उतराखंड पर तीसरा CM थोपने की तैयारी कर दी है। यही BJP का असली चरित्र है। BJP को राज्य की तकदीर नहीं, CM बदलने की राजनीति करनी है। जनता इसका जवाब जरूर देगी। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उत्तराखण्ड की राजनीति का नया आगाज गंगोत्री से होने जा रहा है, भोले के फौजी का मुक़ाबला उत्तराखण्ड के 20 साल के भ्रष्ट तंत्र से है। तीरथ सिंह रावत जी आओगे न, डरोगे तो नहीं?

यही भाजपा का असली चरित्र है-मोहनिया

मोहनिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उप चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। पार्टी ने कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल को अपना प्रत्याशी भी घोषित किया। लेकिन मुख्यमंत्री ने चुनौती स्वीकार करने के बजाए पद से ही इस्तीफा दे दिया।साढ़े चार साल में भाजपा ने उत्तराखंड में तीसरा मुख्यमंत्री सौंपने की तैयारी कर ली है। यही भाजपा का असली चरित्र है। भाजपा को राज्य की तकदीर नहीं, सीएम बदलने की राजनीति करनी है। प्रदेश की जनता इसका जवाब जरूर देगी। भाजपा ने पहले जीरो वर्क सीएम, फिर जीरो विजन सीएम दिया और अब आगे का पता नहीं है।

Share This Article