National : आप सांसद संजय सिंह को मिली जमानत, जानें इनके पास कितना कैश और सोना चांदी है? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आप सांसद संजय सिंह को मिली जमानत, जानें इनके पास कितना कैश और सोना चांदी है?

Renu Upreti
2 Min Read
AAP MP Sanjay Singh's net worth
AAP MP Sanjay Singh's net worth

शराब घोटाले में जेल गए आप पार्टी सांसद संजय सिंह को आखिरकार आज 2 अप्रैल 2024 को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार आप के राज्यसभा सांसद को 6 महीने बाद दिल्ली शराब घोटाले में जमानत दे दी है। ईडी ने संजय को 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेंगे।

संजय सिंह ने 2018 में अपना चुनावी हलफनामा उस समय दाखिल किया था जब वे पहली बार आप से राज्यसभा सांसद बने थे। इस हलफनामे में संजय सिंह ने अपनी संपत्ति की जानकारी साक्षा का खुलासा किया था। उस समय संजय सिंह के पास कुल 6 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी।

संजय की संपत्ति

संजय सिंह ने जानकारी दी है कि उनके पास कुल 48 हजार रुपये से ज्यादा की नकद रकम है। जबकि उनके पास तीन बैंक अकाउंट हैं जिनमें कुल 44 हजार से ज्यादा रुपये जमा हैं। संजय सिंह के पास 1 लाख रुपये से ज्यादा की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी है।

संजय सिंह के पास 20 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाला एक महिंद्रा चैंपियन है। उसके पास कुल 15 तोला सोना चांदी भी है जिसका दाम 21000 से ज्यादा है। संजय सिंह ने अपने पास एक भी अचल संपत्ति न होने की जानकारी दी थी। हलफनामें के मुताबिक, संजय सिंह पर मानहानि के 4 मुकदमे और 13 एफआईआर रजिस्टर्ड हैं।

कब हुई संजय की गिरफ्तारी?

बता दें कि संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट में ईडी ने संजय सिंह की जमानत का विरोध भी किया। फिर आप सांसद सुप्रीम कोर्ट गए और पिछले 6 महीने से चल रही गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली संजय सिंह की याचिका पर आखिरकार आज जमानत मिली। उनके वकील ने बेंच को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी अब तक कुछ पता नहीं चला है।

Share This Article