National : केजरीवाल के साथ मार्च करने गए आप नेताओं को पुलिस ने वापस भेजा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

केजरीवाल के साथ मार्च करने गए आप नेताओं को पुलिस ने वापस भेजा

Renu Upreti
2 Min Read
AAP leaders going to visit BJP office
AAP leaders going to visit BJP office

दिल्ली के सीएम केजरीवाल अपने नेताओं के साथ आज भाजपा कार्यालय को कूच करने जा रहे हैं। ये सियासी घमासान स्वाति मालिवाल के साथ हुई मारपीट और विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद से देखने को मिल रहा है। केजरीवाल ने कहा मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया है। आज हम सबको गिरफ्तार कर लो। आप के नेता आग से तप पर निकले हैं। जेल में दो बार गीता पढ़ी। एक बार रामायण पढ़ी। भाजपा के पास जाएंगे। आधे घंटे बैठेंगे। अगर गिरफ्तारी करेंगे तो यह उनकी हार होगी।

1 year agoMay 19, 2024 1:33 PM

वे आप को खत्म करना चाहते हैं- आतिशी

दिल्ली सरकार में आप मंत्री आतिशी ने कहा, बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी एक-एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। क्यों? क्योंकि उन्हें अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगने लगा है। वे मुफ्त बिजली नहीं दे पाते, वे बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं दे पाते। इसलिए वे आप को खत्म करना चाहते हैं।

हमने रोक लिया और जाने को कहा

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली सेंट्रल डीसीपी एम.हर्षवर्धन ने कहा, हमने पर्याप्त व्यवस्था की है, धारा 144 लागू है, हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है। यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है।

1 year agoMay 19, 2024 12:57 PM

आप पार्टी के नेताओं का मार्च शुरु

बीजेपी मुख्यालय की ओर आप पार्टी के नेताओं का मार्च शुरु हो गया है। भाजपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

भाजपा मुख्यालय के पास धारा 144 लागू

भाजपा मुख्यालय के पास दिल्ली पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल तैनात हैं। भाजपा मुख्यालय के पास धारा 144 लागू है। इस वजह से पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटने के कह रही है।  

Share This Article