Big News : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया युवक, खाई में गिरने से हुई मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया युवक, खाई में गिरने से हुई मौत

Yogita Bisht
2 Min Read
MRATAK

पिथौरागढ़ के धारचूला में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने युवक की हुई मौत

पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एलगाड़ के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में पनियार जुम्मा निवासी जमन सिंह पुत्र सोबन सिंह की मौत हो गई।

पत्थर की चपेट में आने से 20 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक

एलगाड़ के पास पहाड़ी से पत्थर गिरे। जिसके चपेट में आने से जमन सिंह 20 मीटर खाई में जा गिरे। खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जमन सिंह किसी काम से स्यांकुरी गांव गए थे। यहां से वापसी के दौरान ये हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मृतक के भाई करन सिंह ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद खाई से शव को निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने प्रशासन से की उचित मुआवजे की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक जमन सिंह अपने परिवार में एक मात्र कमाऊ सदस्य था। वो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के भाई ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जमन सिंह के बाद उनके परिवार का कोई सहारा नहीं है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।