National : विकास दुबे पर बनेगी वेब सीरीज, सोनू सूद निभाएंगे अहम रोल, राइटर टीम समेत पहुंचे बिकरू गांव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

विकास दुबे पर बनेगी वेब सीरीज, सोनू सूद निभाएंगे अहम रोल, राइटर टीम समेत पहुंचे बिकरू गांव

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Badrinath

Badrinathविकास दुबे कानपुर वाले को आज हर कोई जानता है और कुख्यात का खात्मा कैसे हुआ इससे बच्चा बच्चा वाकिफ है। 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे को पुलिस ने एंकाउंटर में मार गिराया। वहीं खबर है कि विकास दुबे पर जल्द ही हनक वेब सीरीज बनने जा रही है। जी हां इसके स्क्रिप्ट राइटर टीम के साथ बिकरू गांव पहुंचे और वहां के लोगों से बात कर विकास दुबे के बारे में जाना। विकास के बचपन से लेकर अभी तक की सारी बातें और वो कैसे इतना बड़ अपराधी बना उसकी जानकारी ली। जानकारी मिली है कि बिकरु कांड की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है जिसमे सोनू सूद अहम रोल निभाएंगे।

सोनू सूद का होगा अहल रोल 

आपको बता दें कि वेब सीरीज के लेखक मनीष वात्सल्य हैं जिन्होंने विकास दुबे के बिकरू गांव का वीजिट किया और गांव के साधारण घर से होने के बाद भी विकास के इतना बड़ा अपराधी कैसे बना इसकी कहानी जानी। मनीष ने बताया कि वो इस सीरीज के डायरेक्टर वह खुद होंगे और डायलॉग सुबोध पांडेय लिखेंगे। सीओ का रोल जयदीप अहलावत और आईजी एसटीएफ का रोल सोनू सूद को दिया गया है। फिल्म के मुख्य किरदार विकास दुबे के लिए अभिनेता पंकज त्रिपाठी से बात चल रही है। पंकज त्रिपाठी ने ही मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भइया का रोल अदा किया है। 15 नई सीरीज की पटकथा तैयार हो जाएगी। अक्तूबर से इसकी शूटिंग शुरू होगी। विकास के खजांची जय के रोल को भी बखूबी जाएगा।

Share This Article