Big News : नैनीताल में सैलानियों की चलती कार में अचानक लगी आग, जान बचाने के लिए भागे लोग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नैनीताल में सैलानियों की चलती कार में अचानक लगी आग, जान बचाने के लिए भागे लोग

Yogita Bisht
2 Min Read
आग

इन दिनों उत्तराखंड के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार है। वीकेंड पर नैनीताल, मसूरी के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच नैनीताल में सैलानियों की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

सैलानियों की चलती कार में आग लगने से मचा हड़कंप

नैनीताल में हल्द्वानी से भीमताल की ओर आ रही सैलानियों की कार में चंदादेवी के पास अचानक आग लग गई। कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यात्रियों को जैसे ही कार में आग लगने का आभास हुआ तो वो तुरंत उतर गए। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

जलकर खाक हुई कार

कार में आग लगने का आभास होने से यात्री तुरंत उतर गए जिससे उनकी जान बच गई। हादसे में कार जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना भीमताल मार्ग पर चंदादेवी के पास हुई।

जिसमें पर्यटकों की स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। जिसमें कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार में सवार लोगों ने भागकर बचाई जान

मिली जानकारी के मुताबिक कार दिल्ली के रहने वाले पर्यटकों की थी। जिसमें चार लोग सागर, प्रिंस अवस्थी, सुमित और सार्थक सिंह सवार था। जब कार में आग लगनी शुरू हुई तो गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग बाहर निकल कर भाग गए।

जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने ने कार में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।