Highlight : नाबालिग की आत्महत्या के बाद जागी पुलिस, छेड़छाड़ और रेप के आरोपी गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नाबालिग की आत्महत्या के बाद जागी पुलिस, छेड़छाड़ और रेप के आरोपी गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsसितारगंज: सितारगंज में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। एक युवती ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। युवती ने पुलिस से उसके साथ दो युवकों के छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। अब युवती के आत्महत्या करने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पिण्डारी गांव निवासी रमेश सिंह राणा ने 22 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि 20 मार्च की रात कउसकी 15 वर्षीय पुत्री घर के पास के खेत में शौच करने गई थी।

वहां पवन सिंह निवासी पिण्डारी और शिव कुमार निवासी गांव बिज्टी थाना सितारगंज ने मिलकर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। जिससे वो मानसिक रूप परेशान हो गयी और 22 मार्च की दोपहर को गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया। पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी के दिशा-निर्देशन में आज नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article