Entertainment : अजय देवगन के नाम से एक व्यक्ति ने भीख मांगो आंदोलन किया शुरू, सिंघम की इस बात से है नाराज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अजय देवगन के नाम से एक व्यक्ति ने भीख मांगो आंदोलन किया शुरू, सिंघम की इस बात से है नाराज

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ajay

बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और अभिनय के लिए जाने जाते है। इंडस्ट्री में हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। अजय जल्द ही फिल्म ‘मैदान’ में दिखाई देंगे। इसी बीच एक इंसान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुंबई के नासिक में अभिनेता के लिए एक व्यक्ति भीख मांगते हुए दिखाई दे रहा है।

अजय के लिए भीख मांग रहा है शख्स

लोगों को फिल्मी कलाकारों के ऊपर कई प्रकार से अपनी निराशा व्यक्त करते हुए देखा गया है। लेकिन मुंबई से आ रही इस ये खबर काफी अनोखी है।

नासिक में एक व्यक्ति अजय देवगन के लिए सड़कों पर भीख मांग रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर कार ये इंसान ऐसे भीख क्यों मांग रहा है। क्या कारण है आइए जानते है।

अजय से परेशान है ये शख्स

फिल्मों के अलावा अजय देवगन को काफी विज्ञापनों में देखा गया है। ऐसे में अजय को एक ऑनलाइन गेमिंग के ऐड में भी देखा गया है। इसी विज्ञापन की वजह से नासिक का ये शख्स काफी परेशान है।

सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति को स्कूटर में देखा जा सकता है। साथ ही एक बोर्ड भी है। जिसमें अजय देवगन के लिए भीख मांगो आंदोलन!’ लिखा हुआ है।

अभिनेता को देगा भीख के पैसे

इसके साथ ही वो व्यक्ति जोर जोर से लाउडस्पीकर पर बोल रहा है की वो ऑनलाइन गेमिंग और उनके ऐड के खिलाफ हूं। अभिनेताओं के पास सब कुछ होता है लेकिन तभी वो इन विज्ञापनों को करके ऑनलाइन गेमिंग के लिए प्रेरित करते है।

इससे यंग जनरेशन पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस कारण ये शख्स भीख मांगो आंदोलन चला रहा है। साथ ही उस शख्स का कहना है की इन पैसों को वो अभिनेता को दे देगा ताकि वो ऐसे ऐड आगे ना करें।

Share This Article