Big News : चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार, पहली बार बची तो दूसरी बार किया हमला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार, पहली बार बची तो दूसरी बार किया हमला

Yogita Bisht
2 Min Read
Leopard attacked

चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। एक बार हमला करने पर जब महिला बच गई तो तेंदुए ने उस पर दोबारा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। तेंदुए के हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

चारा लेने गई महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार

उधम सिंह नगर जिले के बनबसा में तेंदुए ने चारा लेने गई एक महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक फागपुर निवासी 34 वर्षीय महिला मुन्नी देवी अपनी साथी महिलाओंं के साथ चारा लेने के लिए हुड्डी नदी किनारे गई थी। चारा काटने के दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी देवी पर हमला कर दिया।

पहली बार बची तो दूसरी बार फिर किया हमला

तेंदुए के मुन्नी देवी पर हमला करने पर साथी महिलाओं ने शोर मचाया जिस कारण तेंदुआ वहां से भाग गया। इस हमले में मुन्नी देवली घायल हो गई। थोड़ी ही देर बाद तेंदुए ने फिर से घायल मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। दूसरी बार हुए हमले में मुन्नी देवी की मौत हो गई। महिलाओं ने ग्रामीणों रो घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद से इलाके में दहशत

तेंदुए के महिला पर हमला करने की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। महिला ता एक बेटा कक्षा दो में तो एक कक्षा नौ में पढ़ता है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।