Highlight : गोद में बच्चा लेकर महिला पुलिसकर्मी कर रही ट्रैफिक कंट्रोल, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गोद में बच्चा लेकर महिला पुलिसकर्मी कर रही ट्रैफिक कंट्रोल, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
chandigarh

chandigarh

 

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिलते हैं जो लोगों को भावनात्मक रूप से छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल अपने छोटे से बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए दिख रही है। लोग इस वीडियो को ट्वीटर पर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर शेयर कर रहें हैं।

दरअसल ये वीडियो चंडीगढ़ का है। इस वीडियो में चंडीगढ़ में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रियंका दिख रहीं हैं। प्रियंका अपनी गोद में अपने बच्चे को लिए हुए हैं और वो ट्रैफिक को कंट्रोल करते हुए देखी जा सकती हैं। इस दौरान उनका बच्चा उनकी गोद में आराम से है।

इसे एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा ‘Hats off to the Spirit’…..

इसके बाद कई लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट और कमेंट करना शुरु कर दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस वीडियो को साझा किया और इमोजी के जरिए महिला पुलिसकर्मी का हौसला बढ़ाया है।

Share This Article