Haridwar : कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Yogita Bisht
2 Min Read
कार्तिक पूर्णिमा स्नान

धर्मनगरी में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा है। गलियों से लेकर गंगा घाटों तक कहीं पर भी पांव रखने तक की जगह तक नहीं है। श्रद्धालुओं ने आज कार्तिक पूर्णमा पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।

धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर आज हरिद्वार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। एक दिन पहले से ही हरिद्वार में भीड़ उमड़ने लगी थी। होटल, धर्मशाला और लॉज सभी यात्रियों से पैक हैं। रविवार सुबह भी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

रविवार सुबह से लोग हरिद्वार पहुंचने लगे थे। रविवार को भारी संख्या में हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और देश के कोने-कोने से लोग हरिद्वार पहुंच रहे थे। आज सुबह स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा से मनोवांछित फल की कामना की। इसके बाद लोगों ने मनसा देवी, चण्डी देवी के दर्शन किए।

 गंगा स्नान के बाद भक्त कर रहे भगवान शिव का जलाभिषेक

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कनखल स्थित दक्ष मंदिर, विल्वकेश्वर मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा के खासा इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर को जाम से बचाने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है।



Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।