Dehradun : ब्रेकिंग : हरियाणा से सहस्त्रधारा घूमने आया था युवक, डूबने से मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ब्रेकिंग : हरियाणा से सहस्त्रधारा घूमने आया था युवक, डूबने से मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aiims rishikesh


aiims rishikesh

देहरादून : हरियाणा से घूमने आए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा घूमने आया हुआ था। वो अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। इस दौरान दौरान अचानक अनियंत्रित होकर वो नदी में गिर गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजपुर एसओ ने बताया कि हरियाणा से युवाओं का एक ग्रुप देहरादून के सहस्त्रधारा घूमने के लिए पहुंचा था। इसमें अजय अरोड़ा, गौरव और उदय सभी निवासी कृष्णा कॉलोनी जिला रोहतक और संदीप कुमार निवासी आर्य नगर हरियाणा, शामिल थे। नहाने के दौरान अजय अरोड़ा पानी में डूब गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अजय अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article