Trending : Video: ये कैसे भक्त?, Kanwar Yatra के नाम पर हो रहा अश्लील डांस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Video: ये कैसे भक्त?, Kanwar Yatra के नाम पर हो रहा अश्लील डांस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Uma Kothari
2 Min Read
Video video-ashleel-dance-during-kanwar-yatra

Kanwar Yatra: सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो कांवड़ यात्रा के दौरान की बताई जा रही है। जिसमें इस यात्रा में अश्लील डांस किया जा रहा है। वीडियो में कावंड़ भी भारी संख्या में भीड़ भी नजर आ रही है। जो इस अश्लील डांस को देख रहे है। ऐसे में इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

Kanwar Yatra के नाम पर हो रहा अश्लील डांस

हालांकि अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ये वीडियो किस स्थान का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, कांवज यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन में इस तरह का अशोभनीय कार्य करना गलत है। तो वहीं दूसरे ने कहा यात्रा में इस तरह का अश्लील डांस यात्रा की पवित्रता पर सवाल उठा रहा हैं।

कावड़ यात्रा में अश्लील डांस से आस्था को ठेस

इस वीडियो पर हिंदू संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक कावंड़ यात्रा है। इसमें मनोरंजन के नाम पर अश्लिलता या फरि गलत गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कुछ ने इस वीडियो की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।

सोशल मीडिया इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। साथ ही इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस तरह की हरकत यात्रा में कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं।

Share This Article