अब आप गलत तरीके से Pi Coin नहीं ले पाएंगे। Pi Network ने टोकन स्ट्रक्चर जारी कर दिया है। ये टोकन (Pi Tokenomics) स्ट्रक्चर काफी सीधा और सरल है। इसको समझदारी से तैयार किया गया है। इसका मकसद केवल टोकन बांटना नहीं है। बल्कि ये तय करना है कि असली यूज़र्स यानी Pioneers समय रहते Mainnet पर माइग्रेट करें और किसी को भी बिना मेहनत फायदा न मिले।
Pi के मॉडल में हर टोकन की वैल्यू इस बात पर टिकी है कि कितने यूज़र्स अपने टोकन Mainnet में शिफ्ट करते हैं। यानी अगर कोई Pioneer माइग्रेट नहीं करता तो सिर्फ उसी को नहीं बल्कि Core Team, फाउंडेशन और लिक्विडिटी पूल को भी उसका हिस्सा नहीं मिलेगा।
गलत तरीके से नहीं ले पाएंगे Pi Coin, जानें कैसे बंटते हैं Pi Tokenomics?
Pi Network ने कुल 100 बिलियन टोकन का स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। जो इस तरह बंटे हैं:-
- 65% यानी 65 बिलियन – कम्युनिटी के माइनिंग रिवॉर्ड्स के लिए
- 10% यानी 10 बिलियन – फाउंडेशन के लिए
- 5% यानी 5 बिलियन – लिक्विडिटी जरूरतों के लिए
- 20% यानी 20 बिलियन – Core Team के लिए
लेकिन इन हिस्सों को मिलने वाली राशि इस बात पर निर्भर करती है कि कितने टोकन Mainnet में माइग्रेट हो चुके हैं। जैसे अगर सिर्फ 30% टोकन माइग्रेट हुए हैं तो बाकी तीनों हिस्सों को भी सिर्फ 30% ही मिलेगा।
ये भी पढे:- Pi Coin Future Price: आपके पास इतने है Pi कॉइन तो बदलेगी किस्मत! 2025 में बन सकते हैं करोड़पति
ये भी पढ़े:- Share Market Crash: जबरदस्त तेजी के बाद शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, जानें कारण
Effective Total Supply का मतलब?
हालांकि टेक्निकली 100 बिलियन Pi पहले दिन ही मिंट हो चुके हैं। लेकिन असल में जो टोकन नेटवर्क में काम आ रहे हैं, वो हैं Effective Total Supply।
इसे इस फॉर्मूले से समझा जा सकता है:
Effective Total Supply = माइग्रेट किए गए माइनिंग रिवॉर्ड्स ÷ 65%
बाकी सभी हिस्सों की उपलब्धता भी इसी रेश्यो से तय होती है।
ये भी पढ़े:- Crypto Mining: Pi Coin की तरह इन कॉइन्स को घर बैठे कमाए, सिर्फ फोन से होगी माइनिंग, मिलेंगे Bitcoin भी
क्यों खास है ये Pi Token मॉडल?
इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत है कि कोई भी ग्रुप चाहे वो टीम हो, फाउंडेशन या लिक्विडिटी सेक्शन अपने टोकन तभी हासिल कर सकता है जब कम्युनिटी आगे बढ़े। इससे कोई जल्दीबाज़ी में टोकन बेचकर मुनाफा नहीं कमा सकता और नेटवर्क का संतुलन बना रहता है।
कम्युनिटी का योगदान ही असली ताकत
Pi Network का ये टोकन मॉडल पारदर्शिता और बराबरी पर टिका है। इसमें फायदा तभी मिलता है जब पूरी कम्युनिटी ईमानदारी से भागीदारी करे। तेजी से माइग्रेशन होने पर पूरा नेटवर्क मजबूत होता है। यही इसकी सबसे बड़ी जीत है।
ये भी पढ़े:- Bitcoin को लेकर अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी!, साल 2025 में इतने डॉलर के पार जाएगी कीमत!
क्या है इस इस टोकन सिस्टम का मकसद?
Pi Network का मकसद है कि हर सच्चे और वेरिफाइड Pioneer को उसका हक मिले। साथ ही नेटवर्क का माइग्रेशन सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से पूरा हो। इसकी टोकनॉमिक्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लॉन्ग टर्म में नेटवर्क मजबूत हो और योगदान देने वालों को ही असली फायदा मिले।
वर्तमान में पाई क्वाइन की कीमत pi coin price today
बता दें कि coinmarketcap के मुताबिक वर्तमान में पाई क्वाइन की वेल्यू $0.6462 यानी 55.18 Indian Rupee (pi coin price today)है।
Disclaimer: इस जानकारी का मकसद सिर्फ क्रिप्टोकरंसी Pi Network से जुड़ी जानकारी देना है ना कि किसी भी तरह की निवेश सलाह। किसी भी तरह के निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।