Entertainment : महाकुंभ नहीं यहां भक्ति में लीन नजर आईं Priyanka Chopra, फोटो शेयर कर दिखाई झलक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महाकुंभ नहीं यहां भक्ति में लीन नजर आईं Priyanka Chopra, फोटो शेयर कर दिखाई झलक

Uma Kothari
3 Min Read
PRIYANKA CHOPRA chilkur-balaji-temple-visit-HYDERABAD

हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही थी कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) महाकुंभ जाने वाली है। हालांकि ये खबर महज एक अफवाह थी। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की। जिसमें वो हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर (chilkur balaji temple visit) में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने से पहले भगवान के दर पर आईं है। जिसके बाद से फैंस कयास लगाने लगे कि उनका ये नया अध्याय उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा हो सकता है।

चिलकुर बालाजी मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra chilkur balaji temple visit)

प्रियंका चोपड़ा का ये नया चैप्टर उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ा हो सकता है। कई लोग इसे महेश बाबू और एसएस राजामौली की आगामी पैन इंडिया फिल्म “एसएसएमबी29” से जोड़ रहे हैं। अगर ऐसा है तो ये 2019 में रिलीज़ हुई “द स्काई इज़ पिंक” के बाद उनकी भारतीय फिल्मों में वापसी होगी।

महाकुंभ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा?

हाल ही में प्रियंका को लेकर ये भी खबर आई थी कि वो प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लोकेशन का जिक्र नहीं किया था। जिसके बाद लोग कयास लगा रहे थे कि वो महाकुंभ में होंगी। हालांकि आज प्रियंका के हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन के इस पोस्ट से साफ हो गया कि वो महाकुंभ में नहीं गई है।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटोज शेयर कर लिखा ये

फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। हम सभी के दिलों में शांति और चारों ओर समृद्धि और खुशहाली हो। भगवान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, ओम नमो नारायणाय।” इस पोस्ट में उन्होंने साउथ के एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला को टैग किया है। ऐसे में राम चरण की पत्नी उपासना ने प्रियंका की नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए कमेंट किया कि भगवान वेंकटेश्वर आपको भरपूर आशीर्वाद दें।

Share This Article