International News : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Jimmy Carter के नाम पर है भारत का ये गांव, जानें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Jimmy Carter के नाम पर है भारत का ये गांव, जानें यहां

Renu Upreti
2 Min Read
This village in India is named after former US President Jimmy Carter

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। कार्टर सेंटर और अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने उनके निधन की घोषणा की है। बता दें कि जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति थे। वह इस पद पर 1977 से लेकर 1981 तक रहे थे। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार भी मिला था। जिमी कार्टर का भारत से भी खास नाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जिमी कार्टर के नाम पर ही भारत में एक गांव का नाम है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

इस गांव का नाम है Jimmy Carter पर

बता दें कि Jimmy Carter भारत के ऐसे तीसरे राष्ट्रपति थे जिन्होनें भारत की यात्रा की थी। उन्हें भारत का मित्र भी कहा जाता था। उन्होनें भारत में आपातकाल हटने और जनता पार्टी की जीत के बाद साल 1978 में भारत की यात्रा की थी। 3 जनवरी 1978 को जिमी कार्टर और उनकी पत्नी रोजलिन कार्टर नई दिल्ली के पास स्थित दौलतपुर नसीराबाद गांव गए थे। यह यात्रा इतनी सफल रही कि कुछ ही समय बाद गांव के निवासियों ने उस क्षेत्र का नाम बदलकर कार्टरपुरी रख दिया।

Jimmy Carter की इस यात्रा से दोनों देशों को फायदा

जब साल 2002 में जिमी कार्टर को नोबेल शांति पुरस्कार मिला तो कार्टरपुरी में जश्न मनाया गया। इसी के साथ 3 जनवरी को कार्टरपुरी में अवकाश भी रहता है। जिमी कार्टर की इस यात्रा ने भारत और अमेरिका के बीच एक स्थायी साझेदारी की नींव रखी, जिससे दोनों देशों को काफी फायदा हुआ।

Share This Article