Big News : Best Hill Stations : क्रिसमस और New Year Celebration के लिए आ रहे हैं उत्तराखंड, तो ये हिल स्टेशन रहेंगे बेस्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Best hill stations : क्रिसमस और New Year Celebration के लिए आ रहे हैं उत्तराखंड, तो ये हिल स्टेशन रहेंगे बेस्ट

Yogita Bisht
6 Min Read
New Year Celebration

क्रिसमस और New Year Celebration के लिए अगर आप उत्तराखंड आ रहे हैं तो आप देवभूमि की इन जगहों पर आने का प्लान बना सकते हैं। नैनीताल और मसूरी के साथ ही उत्तराखंड में कई हिल स्टेशनों पर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक सेलीब्रेशन का माहौल रहता है। बर्फबारी के बीच में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मजा होता है। आप उत्तराखंड की इन जगहों पर बर्फबारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आपको उत्तराखंड के बेस्ट हिल स्टेशन्स (Best hill stations) के बारे में।

New Year Celebration के लिए ये हैं परफेक्ट प्लेस

अगर आप क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं और स्नोफॉल के बीच सेलीब्रेट करना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड में नैनीताल और मसूरी के अलावा औली, मुन्स्यारी, धारचूला समेत इन जगहों पर जाना चाहिए। यहां पर आप बर्फ के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता के बीच नए साल का जश्न मना सकते हैं।

औली में बर्फ में करें क्रिसमस और न्यू ईयर सेलीब्रेट

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए औली परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आप बर्फबारी और सुंदर वादियों के बीच अपना जश्न मना सकते हैं। यहां पर आप स्कींग का भी आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर न्यू ईयर और क्रिसमस पर खासे इंतजाम किए जाते हैं।

Hill stations of Uttarakhand
औली

सेलीब्रेशन के लिए मसूरी है परफेक्ट

पहाड़ों की रानी मसूरी क्रिसमस और न्‍यू ईयर को शानदार बनाने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां नए साल और क्रिसमस पर लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। हर साल नवंबर से ही मसूरी में होटल्स के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है। न्यू ईयर पर मसूरी पर्यटकों से खचाखच भरा रहता है। मसूरी में न्यू ईयर को और खास बनाने के लिए म्यूजिक के साथ ही कई और इंतजाम किए जाते हैं। जिसे देख पर्यटकों में उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

Hill stations of Uttarakhand
मसूरी

सरोवर नगरी नैनीताल धूमधाम से मनाएं न्यू ईयर

सरोवर नगरी नैनीताल में दिसंबर और जनवरी के मौसम दिल जीतने वाला होता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए नैनीताल में खासे इंतजाम किए जाते हैं। यहां पर आप माल रोड पर तमाम तरह के प्रोग्राम का मजा ले सकते हैं।

nainital (1)
नैनीताल

क्रिसमस में आप यहां पर माल रोड पर बना मेथोडिस्ट चर्च में जा सकते हैं। बता दें कि ये चर्च एशिया का सबसे पहला चर्च है। इसके साथ ही नो व्‍यू पॉइंट, हिमालय के खूबसूरत नजारे और बर्फ से ढकी चोटियों के अलावा आप नंदा देवी चोटी, त्रिशूल और नंदा कोट को देख सकते हैं।

चकराता में मनाए अपना नया साल

नए साल के जश्न के लिए पहाड़ों की गोद में बसे और देहरादून के पास में ही स्थित चकराता में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है। यहां आपको स्नोफॉल देखने को मिल सकता है। यहां पर हर साल बर्फबारी का मजा लेने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। नए साल के जश्न के लिए यहां होटल पहले ही बुक हो जाते हैं।

Hill stations of Uttarakhand
चकराता

कौसानी में नया साल मनाने के लिए होते हैं खासे इंतजाम

स्विट्जरलैंड जाने का सपना हर कोई देखता है। अगर आप भी स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरती का मजा लेना चाहते हैं तो आपको मिनी स्विट्जरलैंड कौसानी जरूर आना चाहिए। यहां पर आपको बर्फबारी के साथ ही मन को मोह लेनी वाली खूबसूरती के दीदार होंगे। यहां आप चाय बागानों के भी दीदार कर सकते हैं।

Hill stations of Uttarakhand
कौसानी

नए साल और क्रिसमस के जश्न के लिए अल्मोड़ा जिले में स्थित कौसानी में खास इंतजाम किए जाते हैं। यहां पर कैंप फायर, म्यूजिक सिस्टम, कुमाऊंनी व्यंजनों की भी व्यवस्था आपको मिलेगी। इसके साथ ही आप यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की पहाड़ियों का दीदार कर सकते हैं। बता दें कि दिसंबर और जनवरी महीने में कौसानी देशी और विदेशी सैलानियों से भरा रहता है। इसके साथ ही ये विदेशी सैलानियों की पहली पसंद भी है।

मुनस्यारी रहेगा बिल्कुल परफेक्ट

न्यू ईयर या क्रिसमस सेलीब्रेट करने के लिए अगर आप किसी शांत और सुंदर जगह की तलाश में है तो मुनस्यारी आपके लिए परफेक्ट प्लेस रहेगा। यहां आप बर्फबारी के साथ ही बेहतरीन नजारों का आनंद ले सकते हैं।

Hill stations of Uttarakhand

भीड़-भाड़ से दूर मुनस्यारी की हसीन वादियों में न्यू ईयर मनाना बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप यहां पंचाचूली चोटी, बिरथी फाल्स और माहेश्वरी कुंड को एक्सप्लोर कर सकते हैं। स्नो व्यू पॉइंट से बढ़िया नजारों के साथ आप चाय का आनंद ले सकते हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।