Entertainment : Pushpa 2 Worldwide BO Day 10: पुष्पा का बॉक्स ऑफिस पर राज, 1200 करोड़ के करीब पहुंचीं अल्लू अर्जुन की फिल्म, दुनियाभर में कमाए इतने - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Pushpa 2 Worldwide BO Day 10: पुष्पा का बॉक्स ऑफिस पर राज, 1200 करोड़ के करीब पहुंचीं अल्लू अर्जुन की फिल्म, दुनियाभर में कमाए इतने

Uma Kothari
2 Min Read
Allu Arjun FAN DIED DURING Pushpa 2 The Rule SCREENING

Pushpa 2 Worldwide BO Day 10: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2(Pushpa 2 The Rule) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के दस दिनों के अंदर भी फिल्म ने कई मूवीज के लाइफटाइफ कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। लगातार फिल्म कई रिकॉर्ड बना रही हैं। फिल्म की शुरूआत ही काफी अच्छी हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 175 करोड़ की कमाई की। फिल्म अब तक देशभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म धुआंधार कलेक्शन कर रही है। चलिए जानते है कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड (Pushpa 2 Worldwide BO Day 10) कितनी कमाई की।

10वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ (Pushpa 2 Worldwide BO Day 10)

खबरों की माने तो पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 1190 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म सबसे जल्दी 1000 करोड़ क्रॉस करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें कि सुपर बॉल्क बस्टर फिल्म बाहुबली 2 को 1000 करोड़ क्रॉस करने में 10-11 दिन लगे थे। पुष्पा 2 ने ये कारनामा सात दिनों में ही कर दिया है। फिलहाल फिल्म के 10 वें दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी रिलीज नहीं किए गए हैं। देशभर के कलेक्शन की बात करें तो 10 दिनों में फिल्म ने 824 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 10 वें दिन फिल्म ने 62.3 करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म की स्टारकास्ट

लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में है। जहां अल्लू पुष्पा राज के किरदार में है। तो वहीं रश्मिका श्रीवल्ली के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा श्रीलीला ने इस फिल्म में कैमियो किया है। उन्होंने आइटम सॉन्ग किसिक में नजर आईं थी।

Share This Article